फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ऊर्जा निगम के खिलाफ कोतवाली में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के पनियाला चंदापुर गांव में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। बकाया बिजली बिल के कारण एक उपभोक्ता का कनेक्शन काटे जाने के बाद मामला बढ़ गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अभद्रता और मारपीट के प्रयास के आरोप लगाते हुए कोतवाली गंगनहर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम की टीम गांव में स्मार्ट मीटर लगाने के अभियान के तहत पहुंची थी। इसी दौरान एक घर में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध हुआ। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक संबंधित उपभोक्ता पर करीब 11 हजार रुपये का बिजली बिल बकाया था। नियमानुसार बकाया होने के कारण उसका बिजली कनेक्शन काट दिया गया। इस दौरान घर में मौजूद महिला ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया।

सूचना पर उसके परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए जिससे विवाद बढ़ गया। दूसरी ओर, विभागीय अधिकारियों का आरोप है कि महिला के परिजनों ने टीम के साथ अभद्रता की और डंडों से हमला करने का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना की जानकारी मिलने पर आजाद समाज पार्टी के नेता महक सिंह ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इस दौरान उनकी विभागीय अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई। महक सिंह ने उपभोक्ता का 11 हजार रुपये का बकाया बिल जमा कराने की बात कहते हुए तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें