भारतीय किसान यूनियन (कूका क्रांति) ने आरटीओ में कथित भ्रष्टाचार, फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने और मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन के गंभीर आरोप लगाए हैं। संगठन ने ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन का आरोप है कि दोपहिया वाहन के आवेदकों को निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं। वहीं रात के समय ओवरलोड डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का संचालन बिना प्रभावी कार्रवाई के जारी है। इस मौके पर कादिर खान, सुलेमान राजपूत, मन्नी बंसल, तस्लीम खान, परवेज आलम, मोहित बंसल और असलम कुरैशी आदि मौजूद रहे।