संरक्षित पशु को कटान के लिए ले जाने की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार 13 मई की रात करीब 11 बजे मुखबिर से उन्हें संरक्षित पशु को कटान के लिए बालावाली सीमा के पार ले जाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम ने रायसी पशु चिकित्सालय के पास एक व्यक्ति को पकड़ लिया। आरोपी के पास एक संरक्षित पशु बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम खलील निवासी ग्राम खडंजा कुतुबपुर कोतवाली लक्सर बताया। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए व्यक्ति ने पशु को कटान के लिए लेकर जाने और उसके पुत्र दिलशाद व गांव के ही नदीम की मदद से कटान की तैयारी की बात कही। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही हैै।