फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: अकबरपुर ढाढेकी में प्रतिबंधित मांस बरामद, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर ढाढेकी गांव के जंगल में शनिवार तड़के पुलिस ने संरक्षित पशु के कटान की सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस अब उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

शनिवार तड़के कोतवाली पुलिस को मुखबिर के जरिये सूचना मिली थी कि अकबरपुर ढाढेकी गांव के जंगल में कुछ लोग अवैध रूप से संरक्षित पशु की घटना को अंजाम दे रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छापा मारा। पुलिस बल को अपनी ओर आते देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटनास्थल की तलाशी लेने पर पुलिस ने एक संरक्षित पशु का सिर कटा शव और दो जीवित संरक्षित पशु बरामद किए। इसके साथ ही पशु के कटान में इस्तेमाल होने वाले धारदार हथियार और अन्य उपकरण भी बरामद किए।
घटनास्थल से बरामद की गई दोनों जीवित संरक्षित पशुओं को पुलिस ने तुरंत सुरक्षित स्थान पर भिजवाया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें