फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स की तैयारियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व प्रसिद्ध दरगाह हजरत अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स की तैयारियां अब जोर पकड़ने लगी हैं। जिला प्रशासन के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले अकीदतमंद भी उर्स की तैयारियों में जुट गए हैं। दरगाह परिसर और रोजा मुबारक पर रंग-रोगन का कार्य शुरू हो चुका है जिसे श्रद्धालु और सेवा भाव से स्वयं कर रहे हैं।
विज्ञापन

साबिर पाक का सालाना उर्स रबी उल अव्वल का चांद दिखाई देने पर मेहंदी डोरी की रस्म के साथ 13 से 14 अगस्त से शुरू होगा। उर्स में देश-विदेश से लाखों जायरीन दरगाह पर जियारत के लिए पहुंचेंगे। इसे देखते हुए प्रशासन भी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है। वहीं दरगाह प्रशासन की अनुमति से सज्जादानशीन की ओर से ओर से रोजा मुबारक पर रंग-रोगन का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य अकीदतमंद दरगाह परिसर दरगाह परिसर और मुख्य द्वारों पर रंग-रोगन कर रहे हैं।
वहीं पंजाब के पटियाला निवासी बाबा मिस्सी शाह अपने साथियों के साथ इस सेवा में लगे हुए हैं और पूरा खर्च स्वयं वहन कर रहे हैं। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के तहत श्रद्धालु उर्स से पहले दरगाह को आकर्षक स्वरूप देने में योगदान देते हैं। सज्जादानशीन शाह अली मंजर एजाज कुद्दूसी साबरी की सरपरस्ती में उर्स की सभी रस्में अदा की जाएंगी। साहिबजादा शाह यावर एजाज साबरी ने बताया कि उनकी ओर से भी उर्स की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और दरगाह को भव्य रूप देने का कार्य जारी है। दरगाह प्रबंधक विकास अवस्थी ने बताया कि उर्स एवं मेले की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। दूर-दराज से आने वाले जायरीनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर की जा रही है ताकि उर्स शांतिपूर्ण, और भव्य ढंग से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें