फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी के फरार आरोपी के घर की कुर्की की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोकशी के फरार आरोपी की पुलिस ने कुर्की करने की तैयारी शुरू कर दी है। आरोपी पिछले नौ माह से पुलिस को चकमा देकर फरार है। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने गांव पहुंचकर उसके मकान पर कुर्की का पहला नोटिस चस्पा कर दिया है।
विज्ञापन

पथरी थाने की पुलिस ने नौ माह पहले नगला में गोकशी का मामला पकड़ा था। मामले में पुलिस ने नगला खुर्द गांव निवासी सलीम पुत्र लियाकत को भी नामजद किया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई बार उसके गांव में दबिश दी। लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। अब कोर्ट ने सलीम की संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत रविवार को दरोगा मनोज नोटियाल ने पुलिस टीम के साथ आरोपी के गांव पहुंचकर उसके मकान पर कुर्की की सूचना का पहला नोटिस चस्पा कर दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के घर पर कोई नहीं मिला है। उसके घर पर धारा 182 का नोटिस चस्पा किया गया है। अगर वह समय से कोर्ट में पेश नहीं हुआ तो उसकी चल अचल संपत्ति की कुर्की करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें