फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मायके आई गर्भवती महिला को पीटा, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मायके आई गर्भवती महिला की पिटाई का मामला सामने आया है। महिला हिमांशी ने अपनी भाभी के भाई आरोपी नितिन और उसके साथ राज सिंह निवासी ग्राम भुरना पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन




लक्सर निवासी महिला हिमांशी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके भाई हिमांशु की शादी कोतवाली क्षेत्र के ही भुरना गांव में हुई है। उसकी भाभी शिवानी का व्यवहार ससुरालियों के प्रति अच्छा नहीं है। उन्होंने उसके परिजन को भी इसकी जानकारी दी थी लेकिन उन्होंने उल्टा उनपर ही दबाव बनाया।

हिमांशी के अनुसार वह गर्भवती है। 27 नवंबर को उसकी भाभी का भाई नितिन और राज सिंह उनके घर आए थे। उस समय घर में कोई नहीं था। आरोप है कि वह घर में मौजूद आभूषण ले गए। अगले दिन उन्होंने शिवानी से इस बाबत पूछा तो उसने इन्कार कर दिया और उनके साथ झगड़ने लगी। परिजन से जानकारी मिलने पर वह मायके आई थी।
विज्ञापन




इसी दौरान दोनों आरोपी वहां आए और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई की। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता शिवानी की ओर से भी एक सप्ताह पूर्व पति, सास और ननद के खिलाफ पिटाई करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें