फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रविवार को छह घंटे बिजली गुल, 50 हजार की आबादी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत वितरण खंड (नगरीय) की ओर से सोलानीपुरम 33/11 केवी उपसंस्थान से जुड़े क्षेत्रों में जरूरी बिजली संबंधित कार्य के कारण रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। करीब छह घंटे तक बिजली गुल रहने से लगभग 50 हजार की आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

भीषण गर्मी और उमस के बीच घरों में इनवर्टर जवाब दे गए जिससे लोगों का दिनभर का कामकाज प्रभावित रहा। पेयजल आपूर्ति भी बाधित हुई और मोबाइल चार्जिंग सहित बिजली आधारित अन्य जरूरी कार्य ठप पड़ गए। दुकानों, छोटे कारोबारों और निजी कार्यालयों में भी कामकाज पर असर पड़ा। लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बिजली कटौती का सबसे अधिक असर बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों पर देखने को मिला। गर्मी के कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया और कई इलाकों में पानी की समस्या भी पैदा हो गई। लोगों ने गर्मी के मौसम में इतनी लंबी बिजली कटौती पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है। सोलानीपुरम, मीरा मार्केट, अरोड़ा कॉलोनी, खंजरपुर, केवी स्कूल, हरिद्वार रोड, सिविल लाइंस, वर्कशॉन कॉलोनी, आदर्श नगर, रोडवेज, न्यू आदर्श नगर, जैन मंदिर, रुड़की टॉकिज, शराब गोदाम, भंगेडी, पठानपुरा जलालपुर आदि क्षेत्रवासियों की बिजली गुल रही। अधिशासी अभियंता (नगरीय) अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि सोलानीपुरम उपसंस्थान से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत तंत्र के आवश्यक कार्य के लिए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें