फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: खानपुर क्षेत्र में 12 घंटे ठप रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में शुक्रवार रात बिजली आपूर्ति ठप हो जाने से करीब 12 घंटे तक कई गांव अंधेरे में डूबे रहे। बिजली बाधित होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




शुक्रवार शाम करीब छह बजे प्रहलादपुर, शाहपुर, हस्तमौली, मदारपुर, आलमपुरा, धर्मपुर, सहीपुर, सिकंदरपुर खुर्द, सिकंदरपुर कला, याहियापुर, अब्दीपुर, भारूवाला, बालचंदवाला, ब्राह्मणवाला समेत 12 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति अचानक बंद हो गई। पूरी रात बिजली न रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।



ग्रामीण संदीप कुमार, अरुण कुमार आदि ने बताया कि बिजली न होने से मोबाइल फोन भी चार्ज नहीं हो सके जिससे संपर्क बनाए रखना मुश्किल हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार सुबह करीब आठ बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इस संबंध में ऊर्जा निगम के एसडीओ विवेक गुप्ता ने बताया कि बारिश और तेज हवाओं के कारण बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। मरम्मत कार्य के बाद आपूर्ति को सुचारू कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें