फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़कीः शहर से देहात तक पड़ी बिजली कटौती की मार

Thu, 14 Apr 2016 01:36 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की-झबरेड़ा-सुल्तानपुर
विज्ञापन
‌ब‌िजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुड़की में शहर से देहात तक बिजली कटौती से उपभोक्ता बेहाल हैं। शहरी क्षेत्र में जहां करीब पांच घंटे तक वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में आठ घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है।
विज्ञापन


शहर में रामनगर क्षेत्र में बुधवार को सुबह दस बजे बिजली गुल हो गई, जो दोपहर बाद करीब तीन बजे सुचारु हो सकी। इससे क्षेत्रवासियों को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस संबंध में शहरी खंड के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार का कहना है कि रामनगर के पास मकतूलपुरी, आर्यसमाज क्षेत्र का ट्रांसफार्मर रिचार्ज करने के लिए बुधवार को आपूर्ति बंद की गई थी। दूसरी ओर झबरेड़ा में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक करीब सात घंटे बिजली गुल रही और सुल्तानपुर क्षेत्र में नौ बजे से पांच बजे तक बिजली गुल रही।

इससे सुल्तानपुर, मोहम्मदपुर कुंहारी, निहेंदपुर सुठारी, टिक्कमपुर, अलावलपुर, भिक्कमपुर, रामपुर रायघटी, भोगपुर, फतवा, बाक्करपुर, खानपुर-ब्रहमपुर आदि गांवों के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। क्षेत्रवासी सोनू कुमार, संजय कुमार, अजय शर्मा, गोपीचंद, जुल्कार अंसारी, धनप्रकाश, शिवदत्त शर्मा आदि का कहना है कि गर्मी के साथ ही बढ़ता बिजली संकट मुश्किलों का सबब बनता जा रहा है।
विज्ञापन


घंटों कटौती से इनवर्टर भी जवाब दे रहे हैं। विद्युत निगम के जेई आलोक चौहान का कहना है कि हाईटेंशन विद्युत लाइन पर कार्य चल रहा है जिसके चलते विद्युत कटौती की जा रही है।

खानपुर में भी बिजली गुल
खानपुर क्षेत्र के दो दर्जन से ज्यादा गांव में दो दिनों से अघोषित विद्युत कटौती से लोग परेशान हैं। खानपुर विकासखण्ड के तुगलपुर, चन्दपुरी, माडाबेला, दल्लावाला, शेरपुर, बेला प्रहलादपुर, शाहपुर, सहीपुर, बालचन्दपुर, लालचन्दपुर, भारूवाला, रूहालकी, मदारपुर आादि दर्जनभर गांव में बुधवार को दिनभर बिजली गुल रही। क्षेत्रवासी कुशलपाल, सुशील चैधरी, लव सैनी, अरूण पंवार आदि का कहना है कि बिजली कटौती के कारण फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। जेई प्रीतम सिंह का कहना है कि खानुपर बिजलीघर में तकनीकी कार्य के लिए आपूर्ति बंद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें