कस्बा पुलिस ने ठसका में एक मुर्गी फार्म से हुई मुर्गी दाने की चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 10 बैग मुर्गी दाने के बरामद किए हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है।
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ठसका में रेखा रानी की ओर से संचालित मुर्गी फार्म से 18 जनवरी को चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर 90 बैग मुर्गी दाना चोरी कर लिया था। पीड़िता ने गांव के ही दो युवकों, धर्मवीर और भूरा के खिलाफ नामजद प्राथमिकी को दर्ज कराया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नामजद दो आरोपियों में से एक को धर दबोच लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी के पास से 10 बैग मुर्गी दाना बरामद हुआ है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि चोरी के मामले में धर्मबीर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। दूसरे फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापे मारे जा रहे हैं।