अब्दीपुर गांव के पास से कुछ लोगों की ओर से काटे गए पॉपुलर के पेड़ों के मामले में राजस्व, चकबंदी विभाग की मौजूदगी में वन विभाग ने नापतोल की। वन रेंजर कटे हुए पेड़ों के मूल्यांकन के लिए हरिद्वार डीएफओ को पत्र भेजेंगे। वहां से आगे की कार्रवाई होगी।
खानपुर थाना क्षेत्र के अब्दीपुर गांव निवासी रविंद्र कुमार ने कुछ दिन पहले लक्सर तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान को जानकारी दी थी कि ग्राम सभा और सोलानी नदी की सरकारी भूमि से कुछ लोग पॉपुलर के पेड़ काट रहे हैं। हलका लेखपाल मोनिका और वन चौकी प्रभारी पंकज शर्मा ने कटे पेड़ों को ग्राम प्रधान कृष्णपाल की सुपुर्दगी में दे दिया था। अब मंगलवार को चकबंदी लेखपाल सुभाष, हल्का लेखपाल मोनिका और वन चौकी प्रभारी पंकज शर्मा ने मौके पर पहुंचकर कटे हुए पेड़ों की नापतोल की। वन चौकी प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि नापतोल पूरी कर ली गई है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।