फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: झगड़े की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी

विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ते के लिए दो पक्षों में विवाद हो गया। मौके पर पहुंचे चेतक पुलिसकर्मियों के साथ एक पक्ष के लोगों ने बदसलूकी की। सूचना मिलने पर कोतवाली से पुलिस बल भी पहुंच गया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्षों के लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों को चिह्नित कर रही है।
विज्ञापन




कोतवाली के हारजौली जट्ट में सोमवार सुबह रास्ते को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे से मारपीट पर उतारू हो गए। सूचना पर चेतक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने चेतक पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता की। चेतक पुलिसकर्मियों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्षों के लोग मौके से फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी शांतिकुमार गंगवार ने बताया कि झगड़े की सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर गए थे। आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें