फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब पड़े हैंडपंप, सूख रहे हैं हलक

Tue, 11 Apr 2017 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से देहात तक अधिकांश हैंडपंप महीनों से खराब पड़े हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग और अधिकारी बेपरवाह हैं। इसका नतीजा आए दिन सैकड़ों जरूरतमंदों को भुगतना पड़ रहा है। दूसरी ओर विभाग के बाद हैंडपंपों की मरम्मतीकरण के लिए बजट का टोटा बना हुआ है।
विज्ञापन


शहर के मुख्यमार्गों पर और कार्यालयों में लगे हैंडपंप जवाब दे गए हैं, लेकिन महीनों बाद भी कोई सुध लेने को तैयार नहीं है। स्थिति यह है कि चंद्रपुरी मुख्य मार्ग पर स्थित हैंडपंप महीनों से ठप पड़ा है। वही इससे करीब सौ मीटर की दूरी पर स्थित रिक्शा स्टैंड पर लगा हैंडपंप सूखा पड़ा है, जिससे आए दिन रिक्शा चालकों सहित अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी मार्ग पर आगे चलकर चावमंडी में पेट्रोल पंप के सामने स्थित हैंडपंप से भी पानी नहीं आ रहा है। यही नहीं आगे गोशाला के बाहर लगा हैंडपंप और बीएसएम तिराहे तथा डिग्री कालेज के पास लगा हैंडपंप महीनों पहले जवाब दे चुका है। लोगों की शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ऐसे में अब गर्मी बढने के साथ ही लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इसके अलावा शहर के कई अन्य स्थानों पर खराब पड़े हैंडपंप से शहरवासियों को आए दिन समस्या झेलनी पड़ रही है। खासतौर से बिजली कटौती होने पर बड़ी संख्या में शहरवासी हैंडपंप पर ही निर्भर रहते हैं।

क्या कहते हैं विभागीय अधिकारी
जलनिगम को हैंडपंपों की मरम्मतीकरण के लिए न तो पिछले साल बजट जारी किया गया था और न ही इस साल। इसके बावजूद गर्मी में लोगों की समस्याओं को देखते हुए जल्द ही टीम बनाकर खराब पड़े हैंडपंपों को दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन

....मोहम्मद मीसम, अधिशासी अभियंता, जलनिगम हरिद्वार

संजय गांधी और मकतूलपुरी में अधिकांश हैंडपंप खराब
संजय गांधी कालोनी और मकतूलपुरी में एक दर्जन से अधिक हैंडपंप खराब पड़े हैं। क्षेत्रवासी सुरेंद्र, दीपक, सतीश आदि का कहना है कि कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद सुध नहीं ली जा रही है।

तहसील परिसर में भी हैंडपंप खराब
तहसील परिसर में लगे अधिकांश हैंडपंप भी लंबे समय से खराब पड़े हैं। इससे आए दिन तहसील परिसर में विभिन्न कार्यों से आने वाले फरियादियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति तब है जबकि तहसील परिसर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, एसपी देहात सहित तमाम विभागों के आलाधिकारियों के कार्यालय हैं।
शिकायतों के बावजूद हैंडपंपों की सुध नहीं

नारसन। क्षेत्र में  पेयजल विभाग की ओर से लगाए गए  हैंडपंपों में से कई खराब पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय ग्रामीण और प्रधानों की ओर से शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है।  

पेयजल योजना के अन्र्तगत स्वच्छ जल के लिए टिकौला कलां, मौहम्मदपुर, नारसन खुर्द, खेड़ाजट, बुड़पुर, बरमपुर आदि गांव हैंडपंप लगाए गये थे, जिसमें अधिकांश खराब पड़े हैं। इसकी शिकायत ग्रामीणों और ग्राम प्रधानों की ओर से कई बार की गई, लेकिन अधिकारियों की ओर से सुध नहीं ली गई। इससे लोगों में आक्रोश बना हुआ है। ग्रामीण राजीव कुमार, प्रमोद कुमार, मांगे राम, बिल्लू चौधरी आदि का कहना है कि जो हैंडपंप खराब हो गया है उसे रिपेयर  कभी नहीं किया गया। नारसन खुर्द के प्रधान मनोज कुमार  व मौहम्मदपुर के प्रधान ओमपाल सिंह ने भी कई बार खराब हैंडपंपों की शिकायत की, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ हाथ नहीं लगा। प्रधानों का कहना है कि अब खराब हैंडपंपों को ठीक कराने के लिए डीएम से लिखित शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें