फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नगर निगम में पोल कियोस्क टेंडर प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम में शनिवार को पोल कियोस्क के टेंडर खोलकर तकनीकी बिड की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके बाद वित्तीय बिड खोली जाएगी, फिर टेंडर आवंटित किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया में तीन कंपनियों ने भाग लिया है।
विज्ञापन




उल्लेखनीय है कि शहर में लगे 1300 पोल कियोस्क के लिए करीब 33 लाख रुपये का टेंडर 30 अक्तूबर 2025 को समाप्त हो गया था। टेंडर अवधि खत्म होने के बावजूद कई स्थानों पर अवैध रूप से विज्ञापन बोर्ड लगाए गए थे। मामला संज्ञान में आने के बाद नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए तीन दिन तक विशेष अभियान चलाया और शहरभर से 800 से अधिक अवैध विज्ञापन बोर्ड हटाए थे। वरिष्ठ कर निर्धारण अधिकारी एसपी गुप्ता ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। औपचारिकताएं पूरी होते ही संबंधित कंपनी को टेंडर आवंटित कर दिया जाएगा, जिसके बाद शहर में वैध पोल कियोस्क पर विज्ञापन लगाए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें