अब अपना वोट फेसबुक पर ऑनलाइन बनवाएं
एक कांग्रेस नेता की फोटो से छेड़छाड़ कर उसे किन्नर का रूप देते हुए फेसबुक आईडी बनाई गई है। डिस्प्ले पिक्चर पर किन्नर के रूप वाली फोटो लगाई गई है। कांग्रेस नेता ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की है।
एक कांग्रेस नेता ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई है। इस आईडी पर जो फोटा लगाया गया है उसे एडिट करके किन्नर का रूप दिया गया है जिससे उसे गहरा आघात पहुंचा है। गंगनहर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए देहरादून स्थित साइबर थाने को मामला स्थानांतरित कर दिया है। शहर मेें मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।