फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में नामधारी से होगी पूछताछ

Tue, 04 Oct 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्मल विरक्त कुटिया पर कब्जे की साजिश के आरोपी बर्खास्त राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी को तिहाड़ जेल से दिल्ली पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेशी के लिए लेकर पहुंची। कोर्ट के आदेश पर छह अक्तूबर तक नामधारी को हरिद्वार जेल में शिफ्ट कर दिया गया और इस दौरान स्थानीय पुलिस लगातार उससे पूछताछ करेगी। 
विज्ञापन

निर्मल विरक्त कुटिया प्रकरण में स्थानीय पुलिस ने मुख्य चेहरे प्रवीण यादव एवं भगवान सिंह की गिरफ्तारी कर ली थी जबकि अन्य आरोपी अभी भी पकड़ से बाहर ही है। इधर, चड्ढा बंधु हत्याकांड के आरोप में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद सुखदेव सिंह नामधारी को बी वारंट पर लाने के लिए स्थानीय पुलिस ने तिहाड़ जेल में वारंट दाखिल किया था। मंगलवार को दिल्ली पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच नामधारी को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया। कोर्ट ने आदेश दिया कि छह अक्तूबर तक नामधारी हरिद्वार जेल में ही रहेंगे और स्थानीय पुलिस मामले को लेकर पूछताछ कर सकती है। कोर्ट ने मामले में सुनवाई के लिए अगली तिथि 18 अक्टूबर तय की है। इधर, नामधारी की पेशी को लेकर विवेचक एसओ श्यामपुर अनुज सिंह, एसओ सिडकुल ऋतुराज सिंह रावत मौजूद रहे।  पुलिसिया पूछताछ में नामधारी कई महत्वपूर्ण राज उगल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें