फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंत हत्याकांड के आरोपियों पर लगेगी गैंगस्टर

Thu, 03 Mar 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बसंत हत्याकांड में जेल जा चुके पांचों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है। उनके खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमों को ध्यान में रखते हुए लगातार आपराधिक गतिविधियों के चलते पुलिस ये कार्रवाई करेगी। फरार पंडित और नीरज की तलाश भी जारी है।
विज्ञापन

सफाई नायक बसंत की हत्या में पुलिस प्रवीण वाल्मीकि के इशारे पर पूरी साजिश को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। हत्या के एक हफ्ते बाद बुल्ला उर्फ विनय पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इसके बाद मनीष उर्फ बाबू और पंकज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि विशाल पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया। इसके बाद पुलिस ने प्रवीण वाल्मीकि के भांजे आशीष उर्फ कन्नू को भी गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल छठा आरोपी पंडित उर्फ  नीरज फरार है। रोशनाबाद जेल में बंद मुख्य साजिशकर्ता प्रवीण वाल्मीकि का अपना अलग ही लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार हुए पांचों आरोपियों के खिलाफ पहले भी तमाम मुकदमे दर्ज हैं। आपराधिक इतिहास को देखते हुए उन पर गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई की तैयारी चल रही है। पुलिस ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास को देखते हुए उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 प्रवीण के खिलाफ बिरादरी में रोष
बसंत हत्याकांड को प्रवीण वाल्मीकि ने जेल में बैठे बैठे अपने गुर्गों के जरिये अंजाम दिया। इनमें प्रवीण का भांजा आशीष उर्फ कन्नू समेत कई आरोपी वाल्मीकि बिरादरी से ताल्लुक रखते हैं। जिसको लेकर बिरादरी के लोगों में नाराजगी है। युवकों को हत्या की साजिश में शामिल करने पर नाराजगी तो है लेकिन प्रवीण से रंजिश मोल लेना नहीं चाहते हैं, मगर नाम न छापने की शर्त पर कुछ लोगों का कहना है कि प्रवीण वाल्मीकि ने बिरादरी के चौधरी बसंत की हत्या कर ठीक नहीं किया। वहीं साजिश में बिरादरी के युवकों को शामिल कर उनका भविष्य और ज्यादा गर्त में धकेल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें