फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पुलिस ने बाहरी लोगों किया सत्यापन, 51 का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर कोतवाली पुलिस में अभियान चलाकर सुल्तानपुर और लक्सर क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों के लिए सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान फड़, फेरी वाले, किराएदार व प्रतिष्ठानों पर काम करने वाल व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। इस दौरान 51 ऐसे लोग मिले हैं जिनका पुलिस सत्यापन नहीं था। उनका पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया है।
विज्ञापन


आंतरिक सुरक्षा को लेकर शनिवार को लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुल्तानपुर और लक्सर क्षेत्र में अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों, किराएदारों, फड़-फेरी वालों, गैराज और अन्य जगह काम करने वालों के साथ-साथ बाजारों में घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के लिए सत्यापन अभियान चलाया गया।

लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि पुलिस की ओर से चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के दौरान लक्सर और सुल्तानपुर क्षेत्र में बिना सत्यापन के रह रहे बाहरी व्यक्ति किराएदारों, फड़ फेरी व प्रतिष्ठानों में काम करने वाले और बाजारों में घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान 215 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया है। मौके पर ही 51 व्यक्तियों के विरोध में कार्रवाई करते हुए उनका चालान किया गया है। उनसे 81 पुलिस एक्ट के तहत 12,750 रुपए वसूल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें