भगवानपुर क्षेत्र के काली नदी पुलिस चौकी पर बाहर से आने वाले वाहनों के चालकों से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : ROORKEE
क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा से लगी काली नदी पुलिस चौकी पर मंगलवार को पुलिस ने संघन चेकिंग की। वहीं पुलिस ने बाहरी राज्य से बनाकर लाई गई परमीशन वाले लोगों को भी वापस लौटाया गया।
मंगलवार सुबह थानाध्यक्ष टीम के साथ क्षेत्र की काली नदी पुलिस चेक पोस्ट पर पहुंचकर बाहरी राज्य जैसे हरियाणा, पंजाब सहारनपुर, शामली आदि से आने वाले वाहनों की संघन चेकिंग की है। इस दौरान बाहरी राज्य से आने वाले लोगों ने अपने राज्य के अधिकारियों से बनवाई गई परमीशन भी पुलिस को दिखाई। इस दौरान पुलिस ने परमीशन वाले लोगों को भी अपने राज्य में प्रवेश नहीं करने दिया। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल का कहना है कि फिलहाल अपने राज्य के अधिकारियों के आदेशों का पालन किया जा रहा है। उनके लिए दूसरे राज्य से दी गई किसी भी परमीशन का कोई महत्व नहीं है। जो हमारे राज्य के अधिकारी आदेश देंगे उनका पालन किया जाएगा। हालांकि कुछ बाहरी राज्य के बीमार व्यक्ति को एंबुलेंस में ला रहे वाहन को चेकिंग करने के बाद ही उत्तराखंड में भेजा गया।