फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 26 धार्मिक स्थलों से उतारे लाउडस्पीकर

विज्ञापन
रुड़की सिविल लाइंस क्षेत्र में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतारते हुए। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस की ओर से धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतारे जाने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने कई स्थानों से धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए। साथ ही कई धार्मिक स्थलों को नोटिस जारी किए हैं। वहीं, पुलिस के अभियान का असर साफ नजर आ रहा है। धार्मिक स्थलों से खुद ही लाउडस्पीकर उतारे जा रहे हैं।
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर धार्मिक स्थलों पर लगाए गए लाउडस्पीकर पुलिस की ओर से उतरवाए जा रहे हैं। साथ ही सभी धर्म गुरुओं की लगातार बैठकें ली जा रही हैं और उनसे अभियान में साथ देने की अपील की जा रही है। इसके अलावा लाउडस्पीकर के दौरान कोई विरोध न करे, इसके लिए कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है। सिविल लाइंस कोतवाली की ओर से लगातार अभियान चलाकर क्षेत्र में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए जा रहे हैं। रविवार को भी पुलिस ने सोत बी, मोहम्मदपुर, डबल फाटक और मोहनपुरा में करीब 26 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए हैं। साथ ही लाउडस्पीकर उतरवाने के लिए कई धार्मिक स्थलों को नोटिस जारी किए हैं। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि न्यायालय के आदेश का लगातार पालन किया जा रहा है। सभी धार्मिक स्थलों से लगातार लाउडस्पीकर उतरवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी लोगों से धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए जाने में सहयोग की अपील की जा रही है। किसी ने कोई विवाद या विरोध किया तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें