फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: जंगल में पशु कटान की सूचना पर पुलिस ने मारे छापे

विज्ञापन
विज्ञापन
संरक्षित पशु के कटान की सूचना पर कोतवाली पुलिस और गोवंश संरक्षण स्क्वाॅड की टीम ने लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रणसूरा गांव के पास जंगल में छापा मारा। पुलिस के आने की भनक लगने पर यहां पशु कटान कर रहे आरोपी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन




पुलिस ने मौके से दो जीवित संरक्षित पशु और एक पशु के अवशेष व 150 किलो से अधिक प्रतिबंधित मांस बरामद किया। फरार तीन आरोपियों शाहरुख व गुलजार निवासी ग्राम रणसूरा और रिफाकत निवासी ग्राम जौरासी कोतवाली मंगलौर के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी बुधवार रात को वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान अपर उपनिरीक्षक रंजीत नौटियाल और पुलिसकर्मियों के साथ गश्त पर थे। गश्त के दौरान मुखबिर से रणसूरा गांव के जंगल में संरक्षित पशु का कटान किए जाने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम ने क्षेत्र में गश्त कर रही गोवंश संरक्षण स्क्वाॅड के साथ उन्होंने बताए गए स्थान पर जंगल में छापा मारा।
विज्ञापन


पुलिस के आने की भनक लगने पर यहां मौजूद लोग मौके से भाग निकले। पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा करने का प्रयास किया लेकिन वह अंधेरे में जंगल मेंं भाग निकलने में सफल रहे। मौके से पशु मांस, दो जीवित संरक्षित पशु और पशु अवशेष बरामद किए गए हैं। फरार आरोपियों की पहचान होने के बाद तीन नामजद और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें