फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड उपनिदेशक के घर लूट में नौकरानी का हाथ

Sun, 02 Oct 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
पुलिस ने किया लूट का खुलासा - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पुलिस ने सीबीआरआई के सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर अजय कुमार गुप्ता के यहां हुई लूट और उनकी पत्नी की हत्या का खुलासा कर दिया है। घर की नौकरानी ने ही लूट की पूरी योजना तैयार की थी। पुलिस ने नौकरानी और चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक बदमाश किसी अन्य मामले में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया है। पुलिस उसे अब पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। पकड़े गए बदमाशों ने एसबीआई के बैंक अधिकारी के घर लूट और चोरी की घटना को भी कबूल किया है। 
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसएसपी राजीव स्वरूप ने बताया कि स्टेट बैंक कालोनी निवासी एवं सीबीआरआई के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर अजय कुमार गुप्ता के घर बदमाशों ने 21 सितंबर को दिनदहाड़े घर में घुसकर लूटपाट की थी। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने अजय कुमार गुप्ता और उनकी पत्नी उषा गुप्ता को मारपीट कर घायल कर दिया था। इलाज के दौरान उषा गुप्ता की मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। शनिवार को एक सूचना पर पुलिस ने सर्वज्ञ स्कूल के समीप से नावेद, सय्याद निवासी पनियाला, गंगाराम निवासी शक्ति विहार कालोनी, विकास,  निवासी कस्बा गंगोह सहारनपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में गंगाराम एवं विकास ने बताया कि एसबीआई कालोनी निवासी अजय कुमार गुप्ता के घर लूटपाट की घटना को उन्होंने ही अंजाम दिया था। अजय कुमार गुप्ता की नौकरानी अनीता पत्नी स्व. गुलशन निवासी चावमंडी ने उन्हें अजय कुमार के घर की पूरी जानकारी दी थी। उसी के कहने पर उन्होंने लूटपाट की इस घटना को अंजाम दिया था। इस घटना में उनका एक और साथी गोविंदा निवासी जादूगर रोड भी शामिल था। पुलिस ने अजय कुमार गुप्ता की नौकरानी अनीता को भी गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि गोविंदा एक मामले में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया है। उसे रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है। पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्होंने 28 अगस्त को सुभाषनगर निवासी एवं बैंक अधिकारी दिनेश कुमार वर्मा के घर उनकी पत्नी को बंधक बनाकर लूटपाट भी की थी। इसके अलावा 22 अगस्त को शिवपुरम निवासी हीरा बल्लभ पंत के घर भी दिनदहाड़े लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। तीनों घटनाओं का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में सीओ स्वप्र किशोर सिंह, इंस्पेक्टर जवाहर लाल एवं एसओजी प्रभारी हरपाल सिंह आदि शामिल रहे। घटना का खुलासा करने पर एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का इनाम दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें