फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: शादी में बिछुड़े बच्चों को पुलिस ने तलाशा, लौटाई मुस्कान

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी में शामिल होने गए दो बच्चे बिछुड़ गए। परिजनों ने आसपास तलाश की। बाद में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्चों को परिजनों से मिलवाया। इसके बाद बच्चों और परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।
विज्ञापन




खानपुर थाना प्रभारी दिगपाल कोहली ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के दो छोटे बच्चे प्रियांशु पुत्र शुभम व आकाश पुत्र मोहन दाबकी खेड़ा के रहने वाले हैं। मोहनावाला गांव में अपने परिजनों के साथ शादी में आए थे। इस दौरान वह अपने परिजनों से बिछुड़ गए। बच्चों के न मिलने पर उनके परिवारवालों ने इसकी जानकारी खानपुर थाना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस बच्चों की तलाश में जुट गई और पुलिस ने लगभग एक घंटे की मेहनत के बाद बच्चों को सकुशल अपने संरक्षण में ले लिया। दोनों बच्चों को जिनमें प्रियांशु उम्र 6 वर्ष व आकाश उम्र 7 वर्ष को उनके परिवार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें