दिल्ली में धमाके की घटना के बाद पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है। एसएसपी के आदेश पर सोमवार अलसुबह लक्सर पुलिस ने नगर और देहात क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
दिल्ली ब्लास्ट की घटना के बाद मुख्यालय से जारी हाईअलर्ट पर जनपद भर में सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। सीओ और कोतवाली प्रभारी के साथ चौकी प्रभारी अपने क्षेत्र में चेकिंग के लिए सड़क पर उतर रहे हैं। सोमवार अलसुबह पुलिस ने क्षेत्र में सघन चेकिंग की। इस दौरान वाहनों की तलाशी लेने के साथ ही संदिग्धों से पूछताछ की गई। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश और वाहनों की चेकिंग के लिए नियमित अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को लक्सर नगर के साथ ही रायसी, सुल्तानपुर और भिक्कमपुर में चेकिंग की गई।