फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ के आवास के बाहर जमा भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने खदेड़ा

विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लक्सर तहसील में इकट्ठा हुए भीम आर्मी के कार्यकर्ता व ग्राम? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
मारपीट के एक मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज भीम आर्मी के कार्यकर्ता सीओ आवास के बाहर जमा हो गए। सीओ के अनुपस्थित रहने के कारण उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। बड़ी संख्या में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के एकत्र होने और शारीरिक दूरी का पालन नहीं होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारकर उन्हें खदेड़ दिया।
विज्ञापन

पीतपुर गांव निवासी मैनपाल और पास के सीधड़ू गांव निवासी भाजपा नेता राजेश गुप्ता के बीच बीती चार जुलाई को मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्जकराया गया था। मामले की जांच सीओ लक्सर कर हे हैं। बुधवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह के साथ दीपक कुमार, मांगेराम, सुमित, मंजीत सिंह, जसवीर, जितेंद्र, बबलू, प्रवीण नौटियाल, सुरेंद्र गुप्ता, मैनपाल, सुबोध कुमार, प्रवीणकुमार समेत बड़ी संख्या में लोग सीओ राजन सिंह से मिलने तहसील परिसर स्थित उनके आवास के बाहर पहुंचे। उस समय सीओ किसी जरूरी कार्य से बाहर गए हुए थे। लिहाजा उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। इस पर वे लोग पास ही स्थित एक न्यायिक अधिकारी के आवास के बाहर खड़े हो गए। बिना शारीरिक दूरी के खड़े लोगों को देख न्यायिक अधिकारी ने पुलिस को सूचना दे दी। कोतवाली के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और लाठियां फटकार कर आवास के बाहर खड़े लोगों को बाहर निकाला। सीओ के न मिलने पर उन्होंने इस संबंध में एसडीएम पूरण सिंह राणा के कार्यलय में पत्र दिया। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पांच दिन के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है वे तहसील परिसर में धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें