फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पुलिस ने छापे में ढाई क्विंटल मांस पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिबंधित मांस के कटान की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से करीब ढाई क्विंटल मांस बरामद किया है।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि अब्दुल कलाम चौक के पास पेट्रोल पंप के पीछे खाली प्लॉट में कुछ लोगों की ओर से प्रतिबंधित पशुओं का कटान किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर छापा मारा लेकिन पुलिस के मौके पर आने की सूचना पर वहां मौजूद लोग फरार हो गए। पुलिस ने मौके से प्रतिबंधित पशु का करीब ढाई क्विंटल मांस बरामद किया है। इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों को चिह्नित कर धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें