फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: प्रतिबंधित कैप्सूल संग दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

Sun, 07 Dec 2025 05:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिबंधित कैप्सूल संग दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन

- आरोपियों से नशे में इस्तेमाल होने वाले 162 प्रतिबंधित कैप्सूल किए बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी

लक्सर। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो व्यक्तियों को नशे में इस्तेमाल होने वाले प्रतिबंधित कैप्सूल संग गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 162 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए गए। आरोपी मानिश और साजिद निवासीगण सुल्तानपुर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शनिवार की रात को रायसी चौकी प्रभारी नीरज रावत, कांस्टेबल रविंद्र नागर और राजेंद्र सिंह ने दरगाहपुर से पंचेवली को जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली। उसके पास से 90 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम साजिद निवासी सुल्तानपुर बताया। वहीं, शनिवार की रात को चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह, कांस्टेबल सतपाल राणा और संदीप रावत ने शिवगढ़ की ओर जाने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति ने पुलिस को देख अपने पास मौजूद एक पॉलीथिन फेंकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी से 72 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम मानिश निवासी सुल्तानपुर बताया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें