एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत लक्सर कोतवाली पुलिस ने वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने अलग-अलग ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। इस दौरान आठ वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि एसएसपी ने वांछितों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में अलग-अलग मामलों में न्यायालय में पेशी से अनुपस्थित चल रहे आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी किए गए थे। सोमवार को कोतवाली और चौकी पुलिस की अलग-अलग टीमों ने वारंटियों के ठिकानों पर दबिश दी।
अभियान के दौरान आरोपी मिंटू, सतीश उर्फ संतोष व दिनेश निवासी ग्राम अकबरपुर ऊद, शाहरुख निवासी मखियाली, मिंदर, मनीराम, धनीराम निवासी ग्राम कंकरखाता और अनुज सैनी निवासी खडौली जनपद मेरठ उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।