फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और एफएसटी ने कार से पकड़ी दो लाख की नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव के मद्देनजर पुलिस और फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने चेकिंग के दौरान एक कार से दो लाख की नकदी बरामद की है। पुलिस ने कार सवार से नकदी संबंधी कागज दिखाने की बात कही लेकिन वह कागज नहीं दिखा पाया। फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने नकदी जब्त कर हरिद्वार कोषागार में जमा करवा दी है।
विज्ञापन

चुनाव के मद्देनजर शराब और नकदी पर नजर रखने के लिए पुलिस व फ्लाइंग स्क्वायड की टीम लगातार वाहनों की चेकिंग कर रही है। दोनों टीमें संयुक्त रूप से हाईवे और गंगनहर की पटरी पर वाहनों को रोककर लगातार नकदी व शराब पकड़ रही है। रविवार को फ्लाइंग स्क्वायड टीम के प्रभारी अजय सैनी, अनूप शांडिल्य, एसआई संजीव ममगाईं और भूपेंद्र सिंह मलकपुर चुंगी पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच हरिद्वार की ओर से आ रही एक कार को रोककर टीम ने तलाशी ली। इस बीच कार से दो लाख की नकदी बरामद हुई। टीम ने कार मालिक से नकदी संबंधी कागज दिखाने की बात कही लेकिन वह कुछ नहीं दिखा पाया। इस पर टीम ने नकदी जब्त कर ली। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि चेकिंग में ओमपाल शर्मा निवासी बागपत से नकदी बरामद की है। नकदी को जब्त कर हरिद्वार कोषागार में जमा करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें