फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: टिकैत के उमेश के कार्यालय पर पहुंचने की सूचना पर पुलिस अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II
I
I
I
Iकैंप कार्यालय के दोनों तरफ लगाए गए थे बैरिकेड और पुलिस बल रहा तैनात
I
Iमंगलौर गुड़ मंडी पर शनिवार को रुके थे टिकैत, इसके बाद हरिद्वार हुए रवाना
I
I
I
Iभारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर पहुंचने की सूचना पर पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने कैंप कार्यालय के दोनों तरफ बैरिकेड लगा दी। साथ ही दोनों कोतवाली का पुलिस बल तैनात किया गया। हालांकि, वह मंगलौर से सीधे हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
I
Iखानपुर विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के बीच विवाद के मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने हाल ही में सोशलमीडिया पर एक वीडियो डाला था। इसमें उन्होंने दोनों में सुलह कराने की पेशकश की थी। इसके बाद शनिवार को उनके उमेश कुमार के कार्यालय पर पहुंचने की सूचना थी। शनिवार सुबह वह मंगलौर गुड़मंडी पहुंचे थे।
विज्ञापन

I
I
I
Iयहां भी उन्होंने दोनों में सुलह कराने की बात कही। वहीं, टिकैत के उमेश के कैंप कार्यालय पर पहुंचने की सूचना पर सिविल लाइंस और गंगनहर कोतवाली पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने विधायक कैंप कार्यालय के दोनों तरफ बैरिकेड लगा दी और कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल वनरेंद्र बिष्ट समेत दोनों कोतवाली का पुलिस बल मौके पर ही तैनात रहे। वहीं, टिकैत मंगलौर से सीधे हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली और वहां से बैरिकेड हटवाया। इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई।
विज्ञापन

I
Iपुलिस समर्थकों को भेज रही नोटिस
I
I
I
Iपुलिस ने विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक चैंपियन के समर्थकों को मुचलका पाबंद किया हुआ है। पुलिस इन सभी को नोटिस भेज रही है। साथ ही चेतावनी दे रही है कि अगर उन्होंने कोई गड़बड़ी की तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें