पिरान कलियर। हरिद्वार विश्वविद्यालय बाजूहेड़ी में चार दिवसीय उत्कर्ष-2026 सांस्कृतिक एवं साहित्यिक महोत्सव कार्यक्रम में कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के चेयरमैन सीए एसके गुप्ता ने की।
ऑडिटोरियम में आयोजित कवि सम्मेलन एवं मुशायरा एक शाम श्वेता सिंह के नाम कार्यक्रम में शब्दों की ऐसी सरिता बही कि पूरा सभागार देर तक तालियों की गूंज से गूंजता रहा। कार्यक्रम में इकबाल अशहर, नदीम शाद, श्वेता सिंह सुमन, बिलाल सहारनपुरी, जमील असर, प्रियांशु तिवारी, जानवी सहगल, फैसल खांवलवी और रहमान रजा जैसे प्रतिष्ठित कवि-शायरों ने प्रेम, देशभक्ति, सामाजिक सरोकार और युवा ऊर्जा से ओतप्रोत रचनाएं प्रस्तुत की। चेयरमैन एसके गुप्ता ने कहा कि आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम बना बल्कि विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा और सीख का एक सशक्त मंच भी साबित हुआ है। इस अवसर पर डॉ. रविंद्र सैनी (डीन, स्टूडेंट वेलफेयर) और कार्यक्रम समन्वयक डॉ. निशा धीमान की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष नमन बंसल, पीवीसी आदेश आर्य आदि मौजूद रहे।