फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर सहित देहात में जगह-जगह वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से भारत चीन सीमा पर शहीद हुए देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

सुभाष नगर स्थित गोगा पीर महाडी पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय सैनी, भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने शहीद भारतीय जवानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि की। पदाधिकारियों ने कहा कि लद्दाख सेक्टर की गलवां घाटी में जो नापाक हरकत चीनी सैनिकों ने की है, उसकी जितनी निंदा की जाए, कम है। इस मौके पर प्रशांत पोसवाल, कमला बमोला, सपना अरोड़ा, प्रभा भट्ट, आशा धस्माना, ममता मित्तल, नीता रानी, मांगेराम प्रजापति, मदन प्रजापति, पप्पू कश्यप, चमन कंडारी, प्रेम सिंह रावत, राम तीरथ पांडे, भरत भूषण आनंद, बाबूराम सैनी व विजेंद्र सैनी आदि उपस्थित रहे।
वहीं भगवानपुर में अधिवक्ताओं ने चीन से निर्मित सामान को न लेने की शपथ ली। साथ ही मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। अधिवक्ताओं ने एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। इस मौके पर भाजपा नेता सुबोध राकेश ने कहा कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सिपाही हमारी आन बान शान हैं। सभी को एक दूसरे को चीनी सामान न खरीदने के प्रेरित करना होगा। इस अवसर पर एडवोकेट अनिल, टेकचंद सैनी, अनुभव मानकपुर, प्रदीप, सचिन कुमार, पलटू राम, संजीव वर्मा, अमित शर्मा, जनेश्वर प्रसाद आदि मौजूद रहे। उधर, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गोवर्धनपुर स्थित कार्यालय पर भारत चीन बॉर्डर पर झड़प में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रृद्धांजलि देने वालों में राहुल खटाना, शुभम, मोहित शर्मा, सुखपाल चौहान, शुभम सैनी, मनोज चौधरी, अमजद अली, मांगेराम व अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------------
विधायक ने दी शहीदों को श्रृद्धांजलि
पिरान कलियर। इमलीखेड़ा गांव में विधायक फुरकान अहमद ने कार्यकर्ताओं के साथ चीन के हमले में शहीद हुए जवानों के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राहुल गांधी के जन्मदिवस को सादगी से मनाकर गरीब बेसहारा लोगों को फल, मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए गए। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य जगपाल सिंह, पूर्व प्रधान जोधराज सिंह सैनी, सुभाष सैनी, इसरार अंसारी, गम्मा मलिक, संजय सैनी व इसरार शरीफ आदि मौजूद रहे।
---------------
विदेश मंत्री जयशंकर का इस्तीफा मांगा
रुड़की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी ने केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से इस्तीफा मांगा है। यहां जारी बयान में उन्होंने कहा है कि गलवां वैली पर चीनी सेना के प्रकरण पर 45 दिनों तक राजनीतिक हल नहीं निकाला जा सका, जिसके चलते भारतीय सेना के 20 सैनिक शहीद हो गए। उन्होंने विदेश मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी के नाते तत्काल इस्तीफा देने की मांग की।
-फोटो समाचार
चीनी सामान का बहिष्कार करने का लिया निर्णय
बैठक में बोले व्यापारी, ग्राहकोें को भी करेंगे जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
लक्सर। कस्बे में व्यापार मंडल की बैठक हुई। इसमें व्यापारियों ने चीन और भारत के बीच हुई झड़प को लेकर चीन के सामान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया।
शुक्रवार को शहर व्यापार मंडल की बैठक आयोजित की गई। इसमें अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने कहा कि चीन ने जिस प्रकार भारतीय सैनिकों पर हमला किया है, वह कायराना हमला है। उनका कहना था कि सभी व्यापारी मिलकर चीन के सामान का बहिष्कार कर उसे आर्थिक रूप से कमजोर बना सकते हैं, इसलिए सभी को चाहिए कि चीन के सामान का पूरी तरह से बहिष्कार करे। उनकी बात पर सभी व्यापारियों ने सहमति जताई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि दुकान पर आने वाले ग्राहकों को भी इसके प्रति जागरूक करें कि चीन भारत का दुश्मन है। बैठक में अजय वर्मा, राजेंद्र वर्मा, जसवीर सिंह, संदीप कुमार, सतीश कुमार, देवेंद्र कुमार, सचिन, अजीत सिंह, विनीत गर्ग, तरुण अग्रवाल, सुनील कुमार, आशीष कुमार, पवन कपूर, सेवाराम सिंघल, सुहैल जैदी व जितेंद्र सिंघल आदि उपस्थित रहे।
---------------------------
चीनी सामान का विरोध करने की मांग
भगवानपुर। राष्ट्रीय चमार यूनियन के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बालचंद चमार के नेतृत्व में एसडीएम संतोष पांडेय को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें भारतीय सेना पर हमला करने वाले चीन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

चमार यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बालचंद चमार ने कहा कि चीन ने हमारे वीर जवानों पर हमला किया है, जो माफ करने योग्य नहीं है। इस हमले में हमारे 20 जवान शहीद हो गए थे। उन्होंने कहा कि हमें चीनी सामान का बहिष्कार करना चाहिए। भारत सरकार को चीन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इस अवसर पर निशांत, अवनीश कुमार, सोनू, राकेश कुमार व मांगेराम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें