विजेता टीमों को नकद राशि, ट्रॉफी और मेडल देकर किया सम्मानित
एंबिशन पब्लिक स्कूल में कबड्डी (बालक-बालिका वर्ग) और वॉलीबॉल की अंतरविद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 15 विद्यालयों और खेल अकादमियों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ी मानसी, वंशिका, अभय, नयन आदि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में गुरु ज्ञान सागर ने प्रथम, एंबिशन पब्लिक स्कूल ने द्वितीय और एंबिशन अकादमी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका कबड्डी में किसान मॉडर्न स्कूल प्रथम, एंबिशन पब्लिक स्कूल द्वितीय और नेचर पब्लिक स्कूल तृतीय रहा। वहीं बालक कबड्डी में किसान मॉडर्न स्कूल ने पहला, स्काईवर्ड स्कूल ने दूसरा और शिवालिक गंगा पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को नकद राशि, ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक विश्वास सिंह पंवार, निदेशक सोनम रॉस पंवार और प्रधानाचार्या पूजा सत्संगी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन में सुमित स्वामी, प्रतीक, अनुज, मोहित, पल्लवी, रेखा और रचित का विशेष सहयोग रहा। संवाद