फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ब्लॉकस्तरीय क्रिकेट ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
वीर शौर्य क्रिकेट अकादमी, पीरपुरा के मैदान में ब्लॉक स्तरीय माध्यमिक विद्यालय क्रिकेट ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का चयन अकादमी के निदेशक अवतार सिंह और क्रिकेट प्रशिक्षक उमेश कुमार की देखरेख में किया गया। ट्रायल में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय शिकारपुर, भरत सिंह इंटर कॉलेज झबरेड़ा, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लंढौरा और पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठरदेवाहूण समेत कई विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

ब्लॉक खेल समन्वयक नारसन पवन राणा ने बताया कि चयनित खिलाड़ी आगामी जिलास्तरीय माध्यमिक विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में नारसन ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे। अंडर-14 बालक वर्ग में विक्रांत कर्णवाल, आदर्श मलिक, विराज पवार, वेदांश गिरी, रहमान और डेविड का चयन हुआ है। अंडर-17 बालक वर्ग में रुद्र पंवार, भुवनेश कुमार, आदित्य, कृष्णा, आरव चौधरी, शिवम, आलोक, सत्यवीर, देवराज, नमन भट्ट, शिव श्याम, भावेश, अक्षय दीप, अमन, अयान, युसूफ और फरमान चयनित हुए।
विज्ञापन

अंडर-17 बालिका वर्ग में काजल और अक्सा का चयन हुआ है। अंडर-19 बालक वर्ग में हर्षित, बंटी, परमजीत सिंह, सौरभ, अंकुल, अंशुल, शाहरुख, मोहसिन, प्रिंस कुमार, आयरन, वंश कुमार, सूरज कुमार, समद, अब्दुल मुतलिब और मोहम्मद अमान चयनित हुए। इस अवसर पर संजीव राणा, अरुण खरे, राजीव चौधरी, प्रीति सैनी, सोनिया सैनी, सुषमा पांडे, अरविंद चौधरी, सौरभ पंवार, विकास और आलोक द्विवेदी ने उपस्थित रहकर आयोजन में अपना विशेष सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें