क्लीन एंड ग्रीन एनवायरनमेंट सोसायटी ने श्री कृष्णायन देसी गोशाला, गैंडीखाता में पौधरोपण अभियान चलाया। यह इस मानसून सत्र का 12वां चरण रहा। इसमें गोशाला परिसर में कुल 400 से अधिक पौधे लगाए गए। अभियान में आम, बांस, आंवला, गुलमोहर, जामुन, बेलपत्र, पीपल, पिलखान और शहतूत जैसी विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल थे।
गोशाला के महाराज आत्मानंद ने समिति के अध्यक्ष राम कपूर से वर्ष 2026 में गोमाता की सेवा के लिए पौधरोपण का निवेदन किया था। समिति ने महाराज के इस निवेदन को स्वीकार किया। उत्तराखंड के पूर्व पशुपालन मंत्री प्रीतम पंवार और पृथ्वीराज चौहान ने भी समिति के साथ मिलकर पौधरोपण किया। उन्होंने समिति के लगातार किए जा रहे पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रमों की प्रशंसा की। अभियान में शंभू शुक्ला, दीपक सिंह, राजेश रावत, स्वामी उपेंद्रानंद, स्वामी अमृतानंद और स्वामी अनंतानंद समेत अन्य लोग शामिल हुए। मा.सि.रि.