फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर कारोबारी से लूटी कार

Wed, 05 Oct 2016 11:59 PM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। बाइकसवार तीन बदमाशों ने अगस्त्यमुनी निवासी एक कारोबारी और उसके साथी शिक्षक से तमंचे के बल पर कार और अन्य सामान लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर कारोबारी के दोस्त को घायल कर दिया। पुलिस ने नाकेबंदी कर घंटों तलाशी अभियान चलाया। लेकिन न कार का पता चल पाया और न बदमाशों का कहीं पता चल पाया।
विज्ञापन


मंगलवार देर रात करीब एक बजे कारोबारी आशीष महेश्वरी (निवासी हाट गांव, पोस्ट चंद्रापुर, अगस्त्यमुनी, रुद्रप्रयाग) अपने गांव के ही दोस्त अमित प्रकाश के साथ कार से रुड़की डीएवी कालेज के समीप एक परिचित की शादी में आ रहे थे। जैसे ही वह हरिद्वार रोड पर सोलानी पुल के समीप पहुंचे तो लघुशंका के लिए उन्होंने कार रोक दी। आशीष महेश्वरी कार से बाहर निकले। उसी दौरान पीछे से एक बाइक पर सवार तीन युवक मौके पर पहुंचे। उन्होंने बाइक रोकी और कार में बैठे शिक्षक अमित प्रकाश पर तमंचा तानकर गाड़ी की चाबी लेकर उसे बाहर निकलने को कहा। अमित ने इसका विरोध किया। उसी दौरान एक बदमाश ने उसके सिर पर तमंचे की बट मार दी।

इससे वह घायल हो गया। बदमाशों ने उससे चाबी छीनी और कार से बाहर खींच लिया। इसी बीच कारोबारी भी मौके पर पहुंच गया। तीनों बदमाश गोली मार देने की धमकी देते हुए कार लेकर फरार हो गए। उसके बाद पीड़ित कारोबारी आशीष और अमित कोतवाली रुड़की पहुंचे और पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया। लेकिन न बदमाशों का पता चल पाया और न कार का पता चल पाया। आशीष माहेश्वरी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसएसआई अजय कुमार ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें