फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर से कुचल बाइकसवार की मौत

Wed, 05 Oct 2016 11:56 PM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
विज्ञापन
श्‍ाव सड़क पर रख्‍ा लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
रुड़की। तेल से भरे टैंकर की चपेट में आने से बाइकसवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। इसी बीच चालक फरार हो गया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जैसेतैसे पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कर जाम खुलवा शव सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


बिझौली निवासी परवेज (18 वर्ष) अपने गांव के ही साथी सुमित के साथ बाइक से लक्सर रोड से कहीं जा रहा था। जैसे ही वह ढंडेरा गांव के समीप पहुंचा तो एक तेल के टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे परवेज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी सुमित घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक टैंकर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। इसी दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घायल सुमित को आननफानन में अस्पताल पहुंचाया गया। चालक फरार होने का पता चलने पर ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने परवेज के शव को सड़क पर रख दिया और जाम लगा दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुुंची। इन्होंने ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई मानने का तैयार नहीं हुआ। इनका कहना था आरोपी चालक को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। साथ ही इस मार्ग से टैंकरों की आवाजाही बंद की जाए। आरोप लगाया कि चालक अनियंत्रित होकर टैंकर दौड़ाते हैं। जिसकी वजह से दुर्घटनाएं होती हैं। पुलिस ने जैसेतैसे ग्रामीणों को शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। करीब दो घंटे तक लोगों ने जाम लगाए रखा। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। साथ ही चालक की तलाश शुरू कर दी है।

ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत
भगवानपुर। ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। शाहपुर गांव में किराए पर रह रहे विजय कुमार (25) अपने साथी सोनू के साथ स्कूटी से कहीं जा रहा था। जब वह लहर होटल के समीप पहुंचा तो एक ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे दोनों स्कूटी सहित नीचे गिर गए। इस दौरान विजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सोनू कुमार घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना को देखकर ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें