फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: जुमेरात पर दरगाह साबिर पाक में उमड़े जायरीन

विज्ञापन
विज्ञापन
जुमेरात के मौके पर दरगाह साबिर पाक में सुबह से ही आस्था और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। देशभर से आए हजारों जायरीनों ने दरगाह पर हाजिरी लगाकर फूल, चादर पेश की और मुरादें मांगी।
विज्ञापन




श्रद्धालुओं ने इमाम साहब, किलकिली साहब और अब्दाल साहब की दरगाहों पर भी हाजिरी लगाई। इस दौरान जायरीनों ने लंगर बनवाकर जरूरतमंदों में वितरित किया और अमन-चैन की दुआएं मांगी। जायरीन दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत सहित देश के विभिन्न हिस्सों से पिरान कलियर पहुंचे। पूरे दिन दरगाह परिसर और आसपास के बाजारों में रौनक बनी रही। भीड़ बढ़ने से दरगाह क्षेत्र, रुड़की रोड, गंगनहर पुल और पीपल चौक पर जाम की स्थिति भी बनी रही। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारु किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें