कांवड़ पटरी मार्ग पर धनौरी और कलियर के बीच बृहस्पतिवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घायल युवक को राहगीरों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ज्वालापुर निवासी फईम बाइक से रुड़की की ओर से घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ई-रिक्शा चालक ने भैंसा बुग्गी को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही फईम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल को निजी वाहन से अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई।