फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से फोटोग्राफर की मौत

विज्ञापन
सड़क हादसे में हुई फोटो ग्राफर की मौत के बाद रुड़की सिविल अस्पताल में पीएम हाउस के बाहर बैठे परिज? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
रुड़की-मंगलौर के बीच हाईवे पर अनियंत्रित ट्रक ने सामने से आ रही स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार फोटोग्राफर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लेकर ट्रक कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सुधीर कुमार (38) पुत्र ओमप्रकाश निवासी होली चौक, मुजफ्फरनगर फोटोग्राफी करते थे। बुधवार को फोटोग्राफी के काम से वह स्कूटी से देहरादून जा रहे थे। जैसे ही रुड़की-मंगलौर के बीच होटल सेंट्रम के सामने पहुंचे तो सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे वह हाईवे पर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसा देख मौके पर भीड़ जमा हो गई, जिससे जाम लग गया। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जाम खुलवाया। साथ ही ट्रक ड्राइवर के फरार होने की सूचना मंगलौर और नारसन बॉर्डर पर दी। मंगलौर पुलिस ने ड्राइवर को ट्रक सहित पकड़ लिया। वहीं, पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतकों के परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें