फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: फार्मा कंपनी के कर्मी ने प्रबंधन पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सिसौना स्थित एक फार्मा कंपनी में कार्यरत कर्मचारी ने प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए बुधवार को कंपनी के गेट के बाहर धरना शुरू कर दिया है। कर्मचारी का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन उसे न केवल जबरन बाहर निकालने का प्रयास कर रहा है बल्कि उनका वेतन भी रोक लिया गया है।
विज्ञापन




कंपनी के कर्मचारी राजीव त्यागी ने बताया कि वह लंबे समय से कंपनी में अपनी सेवाएं दे रहे थे। कुछ समय से कंपनी प्रबंधन उन्हें नौकरी से निकालने की साजिश रच रहा है। इसके लिए उनपर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं ताकि उन्हें बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के बाहर का रास्ता दिखाया जा सके। राजीव के अनुसार, कंपनी न केवल समय पर वेतन नहीं दे रही है बल्कि अब उनकी बकाया सैलरी भी रोक ली गई है।



उनके परिवार की आय का एकमात्र स्रोत यही नौकरी थी। वेतन न मिलने और नौकरी से निकाले जाने के कारण उनके सामने बच्चों के पालन-पोषण व घर चलाने का संकट खड़ा हो गया है। उत्पीड़न से परेशान होकर पीड़ित कर्मचारी को अपनी मांगों के समर्थन में कंपनी के बाहर ही धरने पर बैठने को मजबूर होना पड़ा। पीड़ित ने शासन-प्रशासन और श्रम विभाग से बकाया वेतन दिलाने के साथ-साथ प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें