फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पीएफसी टीम ने मंगलौर में किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पावर फाइनेंस कॉरपाेरेशन (पीएफसी) की टीम ने रविवार को मंगलौर क्षेत्र का दौरा कर केंद्र सरकार की रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत चल रहे विद्युत सुधार कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लेने के साथ गुणवत्ता परीक्षण के लिए केबल के नमूने भी एकत्र किए।
विज्ञापन

निरीक्षण दल में पीएफसी के मुख्य महाप्रबंधक, परियोजना प्रबंधक, अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत, अधिशासी अभियंता आशुतोष समेत अन्य अधिकारी शामिल रहे। अधिकारियों ने निर्माणाधीन और पूर्ण हो चुके कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को तय मानकों के अनुरूप कार्य कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों के मुताबिक रुड़की विद्युत वितरण मंडल में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न सुधारात्मक कार्य किए जा रहे हैं। योजना के अंतर्गत पुराने विद्युत नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए कवर कंडक्टर लगाए जा रहे हैं। बढ़ते उपभोक्ता भार को देखते हुए लोड क्षमता बढ़ाई जा रही है। नए ट्रांसफार्मर और आधुनिक पैनल स्थापित किए जा रहे हैं। इसके अलावा अन्य विद्युत उपकरणों के सुधार का कार्य भी तेजी से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें