फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में डलवाया पेट्रोल, बिना पैसे दिए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर कार की टंकी भरवाकर एक कार चालक बिना पैसे दिए फरार हो गया। इस बीच तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से कर्मचारी बाल-बाल बच गए। पेट्रोल पंप मालिक ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर कार की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गणेशपुल के पास राकेश अग्रवाल का शिखा पेट्रोल पंप है। बुधवार की दोपहर एक युवक स्विफ्ट कार चालक पेट्रोल पंप पर पहुंचा और कर्मचारी से टंकी फुल करने की बात कही। कर्मचारी ने करीब तीन हजार रुपये का पेट्रोल डालकर टंकी फुल कर दी। कर्मचारी पंप मशीन में लगाने लगा तो मौका पाते ही कार चालक बिना रुपये दिए कार तेजी से लेकर फरार हो गया। तेज रफ्तार कार को देख कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। कर्मचारी उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। कुछ दूरी तक कर्मचारियों ने दौड़कर उसका पीछा किया, लेकिन कार का पता नहीं चल पाया। बाद में कर्मचारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस फुटेेज के आधार पर कार और चालक की तलाश कर रही है। वहीं, मालिक की ओर से तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि जल्द ही कार चालक को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें