फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में आई दरार से मोहल्ले के लोगों को खतरा

विज्ञापन
केएलडीवी इंटर कॉलेज के सामने स्थित मकान में आई दरार। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
पूर्वी दीनदयाल कॉलोनी में एक मकान में दरार आ गई है और वह सड़क की तरफ झुक गया। इससे सामने के मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है। इसकी शिकायत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से की गई। उनके आदेश पर एएसडीएम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच रिपोर्ट जेएम को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी संजय गुप्ता ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को शिकायती पत्र देकर बताया कि जीआईसी इंटर कॉलेज के सामने उनका मकान है। गली के सामने वाला मकान धीरे-धीरे आगे की ओर झुक रहा है और उसमें दरार आ गई है। जो कभी भी गिर सकता है। इससे गली से गुजरने वाले मोहल्ले के लोगों के साथ ही उनके मकान को भी खतरा बना है। शिकायती पत्र में मोहल्ले के लोगों ने भी हस्ताक्षर किए हैं। शिकायत का संज्ञान लेते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल ने मामले में जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद सोमवार को एएसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इसकी जांच रिपोर्ट तैयार कर जेएम को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें