फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड से कांपे लोग, धूप भी रही बेअसर

विज्ञापन
रुड़की में नगर निगम की ओर से जलाए गए अलाव। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
पिछले तीन दिनों से पड़ी रही हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इसका असर बाजार पर देखने को मिल रहा है। लोग जरूरी कामकाज निपटाने के लिए ही घरों से निकल रहे हैं। रविवार को सुबह 11 बजे तक कोहरा छाने के चलते दोपहर तक बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। धूप निकलने पर भी ठंडी हवाओं के चलते ज्यादा राहत नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि, रविवार को धूप निकलने के कारण तापमान में गिरावट नहीं हुई, लेकिन ठंडी हवा चलने से लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल पाई। लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव जलाने के साथ ही हीटर आदि का प्रयोग करना शुरू कर दिया है। शाम ढलते ही घरों में कैद होने लगे हैं। हालांकि, खुले आसमान में रात बिताने वालों की मुश्किलें बरकरार हैं। नगर निगम की ओर से अलाव तो जलाए जा रहे हैं, लेकिन लकड़ियां ज्यादा समय तक राहत नहीं दे पा रही हैं। ठंड को देख रविवार को नगर निगम ने अलाव की संख्या में बढ़ोतरी की। साथ ही अलाव के लिए ज्यादा लकड़ियां दिए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें