फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को ईस्टर की जानकारी दी

Sun, 27 Mar 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
ईस्टर पर प्रार्थना करते लोग
विज्ञापन
आरपी चर्च में रविवार को ईस्टर के मौके पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर आरपी के फादर अजय एस मसीह ने कहा कि गुड फ्राइडे के दिन प्रभु यीशु मसीह ने समस्त मानव जाति के लिए अपने प्राणों को बलिदान कर दिया और अपने वचन अनुसार तीसरे दिन वह पुन: जीवित हो उठे।
विज्ञापन


इसे ईस्टर के रूप में मनाते हैं। अजय मसीह ने कहा कि ईस्टर को पुनरुत्थान दिवस के रूप में इसलिए मनाते हैं कि हमारे पापों की खातिर प्रभु यीशु मसीह अपने प्राण देकर पुन: तीसरे दिन जीवित हो उठे, क्योंकि पाप की सजा तो मृत्यु है।

प्रभु ने मृत्यु पर विजय प्राप्त की। इस मौके पर चर्च में प्रार्थना हुई। प्रभु के गीत गाए गए। इस अवसर पर डगलस एस डेविड, सुरेश जैकब, जॉर्डन एस डेविड, पीटर जैकब, ग्लेडविन लारेंस, जितेंद्र कुमार सन्नी, वायलेट सिंह, रोबिन जोसफ, अतुल जॉन, विनय जॉन, विक्टोरिया के चंद्र, आयरिन एस मसीह, सुषमा दास, नैंसी जैकब, मोरिस प्रधान, विक्टर मसीह, सी जैकब, आशीष, अनुग्रह, चानु, मानु, रोबिन, स्वीटी, शिल्पा, ट्विंकल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें