फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: खुले में दुकान लगाकर मांस-मछली बेचने से लोग नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कस्बे से इस्माइलपुर गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित कब्रिस्तान के पास कुछ लोग सड़क किनारे खुले में दुकान लगाकर मांस-मछली बेच रहे हैं। जिससे नवरात्र व्रत रखकर मार्ग से गुजरने वाले हिंदू समुदाय के लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने एसडीएम लक्सर को शिकायत कर मांस-मछली की दुकान पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


मंगलवार को इस्माइलपुर गांव के ग्राम प्रधान विकास कुमार के नेतृत्व में पवन सैनी, शिवकुमार, राहुल कुमार, दिनेश कुमार, योगेश आदि उपजिलाधिकारी लक्सर से मिले और लिखित में मांग करते हुए कहा कि सुल्तानपुर से इस्माइलपुर की ओर जाने वाला करीब 50 गांव का मार्ग है। इस गांव के मार्ग पर सुल्तानपुर में कब्रिस्तान के पास कुछ लोग खुले में दुकान लगाकर मांस-मछली आदि की बिक्री कर रहे हैं। नवरात्र का पावन महीना चल रहा है। इस दौरान व्रत रखने वाले लोगों को रास्ते से आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से होकर गुजरने वाले गांव में अधिकांश हिंदू समुदाय के लोग निवास करते हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम लक्सर से सुल्तानपुर में रास्ते के किनारे खुले में लगी मांस, मछली की दुकानों पर रोक लगाने की मांग की। एसडीएम सौरभ असवाल ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई के लिए सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें