फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर तुगलपुर गांव निवासी एक नामजद व अन्य लोगों पर धमकाने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




खानपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी महेंद्र पुत्र मेहर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सात मई को वह लगभग शाम के सात बजे दवा लेने एक डाक्टर की दुकान पर गए। उन्होंने बताया कि वहा पर पहले से मौजूद चिंरजीत निवासी तुगलपुर व अन्य तीन लोग बैठे थे। आरोप है कि जब उसने चिकित्सक के बारे में पूछा तो आरोप है कि वह उसे धमकाने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर आ गए जिन्हें देखकर वह धमकी देते हुए फरार हो गए। खानपुर थाना प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि मामले में चिरंजीत और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें