फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: अब मरीजों को नहीं खरीदने पड़ेंगे बाहर से आयरन और एंटी रेबीज इंजेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल पहुंच रहे मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। एंटी रेबीज और आयरन के इंजेक्शन लगवाने के लिए अब बाहर से खरीदकर नहीं पड़ेंगे। अस्पताल में 100 एंटी रेबीज और 50 आयरन इंजेक्शनों की मात्रा पहुंच गई है। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन




अस्पताल में लंबे समय से आयरन और एंटी रेबीज इंजेक्शन की कमी के चलते मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब हालात में सुधार हुआ है। अस्पताल को 100 डोज एंटी रेबीज और 50 आयरन इंजेक्शन की नई खेप प्राप्त हुई है। इससे पहले करीब एंटी रेबीज इंजेक्शन एक माह से अधिक जबकि तीन माह से आयरन इंजेक्शन अस्पताल में खत्म थे। अस्पताल में एंटी रेबीज और आयरन इंजेक्शन का स्टॉक न होने के कारण मरीजों को निजी मेडिकल स्टोर से महंगे दामों पर खरीदने पड़ रहे थे। सिविल अस्पताल के फार्मेसी अधिकारी रवि धामा ने बताया कि फिलहाल 100 एंटी रेबीज और 50 आयरन इंजेक्शन की संख्या अस्पताल में पहुंच गई है। जल्द ही आगे भी बाकि स्टॉक आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें